फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: एयर मार्शल वीआर चौधरी होंगे अगले वायुसेना अध्यक्ष, 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे आरकेएस भदौरिया

Tue, 21 Sep 2021 08:03 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जानकारी के मुताबिक, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद एयर मार्शल वीआर चौधरी को वायुसेना का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
एयर मार्शल वीआर चौधरी होंगे अगले वायुसेना प्रमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना के अगले सेना अध्यक्ष एयर मार्शल वीआर चौधरी होंगे। वह 30 सितंबर को कार्यभार संभालेंगे। दरअसल, 30 सितंबर को एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया सेवानिवृत्त हो जाएंगे। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी की गई। 

विज्ञापन

 

रक्षा मंत्रालय ने किया एलान

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार ने एयर मार्शल वीआर चौधरी को अगला वायुसेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है। वीआर चौधरी इस वक्त वायु सेना के उप-प्रमुख हैं। वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर 2021 को अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

जून 2021 में बने थे वायु सेना के उप-प्रमुख

बता दें कि एयर मार्शल वीआर चौधरी का पूरा नाम विवेक राम चौधरी है। वह जून 2021 में एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा के सेवानिवृत्त होने के बाद वायु सेना के उप-प्रमुख बने थे। इससे पहले उन्होंने भारतीय वायुसेना के वेस्टर्न एयर कमांड में बतौर कमांडर-इन-चीफ सेवाएं दी थीं। वह संवेदनशील इलाकों में शामिल लद्दाख सेक्टर समेत उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में तैनात रह चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें