फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, 250 यात्रियों को ले जा रहा था विमान

Tue, 26 Sep 2023 11:03 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तकनीकी खराबी के चलते मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 250 यात्रियों को एयर इंडिया के एक विमान के अंदर तीन घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
एयर इंडिया (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार शाम को मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 250 यात्रियों को एयर इंडिया के एक विमान के अंदर तीन घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। सूत्रों की माने तो विमान में तकनीकी खराबी के यह सबकुछ हुआ।
विज्ञापन


ड्रीमलाइनर विमान काफी देर तक टैक्सी वे पर फंसा रहा और बाद में उसे पार्किंग वे में ले जाया गया। तकनीकी खराबी के संदेश के अलावा क्रू द्वारा कोई उचित ब्रीफिंग नहीं की गई थी। यात्री ने कहा, यात्री तीन घंटे से अधिक समय तक विमान के अंदर थे और वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में भी कोई स्पष्टता नहीं थी।

एयर इंडिया के सूत्रों ने कहा कि पुशबैक के तुरंत बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई और पार्किंग वे में ले जाने से पहले वह टैक्सी वे पर था। उन्होंने बताया कि विमान में करीब 250 यात्री सवार थे। यात्रियों को उतार दिया गया है और पूरी जांच के बाद रात 11 बजे के बाद उसी विमान से उन्हें दिल्ली ले जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर एयर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें