फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: संन्यास से वापस लौटने वाले तमीम इकबाल विश्व कप के लिए नहीं चुने गए, श्रीलंका ने भी किया टीम का एलान

Tue, 26 Sep 2023 10:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंकाई खेमे से सबसे बड़ी खबर उनके स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा की अनुपस्थिति है, जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। अन्य खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा अपने कंधे की चोट से उबरने में विफल रहे हैं और टीम में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
तमीम इकबाल और वानिंदु हसरंगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश और श्रीलंका ने विश्व कप के लिए अपनी-अपनी टीमों का एलान कर दिया है। हाल ही में संन्यास लेने वाले और फिर संन्यास से वापस लौटने वाले बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। वह लगातार पीठ की चोट के कारण 15 सदस्यीय टीम में नहीं हैं। तमीम ने कुछ दिन पहले चयनकर्ताओं को सूचित किया था कि उन्हें टीम में चुनने से पहले उनकी पीठ की चोट को ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन


बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि तमीम इकबाल लंबे समय से चोट के कारण परेशान हैं। वह न्यूजीलैंड सीरीज के लिए लौटे थे। पहले मैच के बाद थोड़ी शिकायत हुई थी। हमने इस बारे में सोचा। हमने यह निर्णय लेने से पहले सभी संबंधित पक्षों से बात की है। हमने तमीम के साथ इस पर चर्चा की। हम आपको नहीं बता सकते कि हमने क्या बात की। हमने टीम प्रबंधन के साथ इस पर चर्चा की। मैं लंबे विश्व कप अभियान में जोखिम नहीं लेना चाहता।''

विश्व कप के लिए बांग्लादेश की टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास (उप-कप्तान), नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदॉय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, महेदी हसन , तंजीद हसन, तंजीम हसन, महमुदुल्लाह।
विज्ञापन


श्रीलंका की टीम में हसरंगा नहीं
श्रीलंका ने आईसीसी की कट-ऑफ तारीख से ठीक दो दिन पहले मंगलवार (26 सितंबर) को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। दासुन शनाका टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, कुसल मेंडिस उपकप्तान होंगे। श्रीलंकाई खेमे से सबसे बड़ी खबर उनके स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा की अनुपस्थिति है, जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। अन्य खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा अपने कंधे की चोट से उबरने में विफल रहे हैं और टीम में शामिल नहीं हैं। दूसरी ओर, अच्छी खबर यह है कि एशिया कप से चूकने के बाद दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा दोनों टीम में वापस आ गए हैं।

विश्व कप के लिए श्रीलंका टीम
दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंता, महीश तीक्ष्णा,दुनिथ वेलालगे, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।
विज्ञापन


रिजर्व: चमिका करुणारत्ने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें