फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान की बात : एयर इंडिया की पायलट कैप्टन जोया अग्रवाल बनीं संयुक्त राष्ट्र में महिला प्रवक्ता

Fri, 13 Aug 2021 01:01 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Air India pilot Captain Zoya Agarwal - फोटो : ANI
विज्ञापन

जेनरेशन इक्वलिटी के तहत संयुक्त राष्ट्र में महिला प्रवक्ता बनने पर एयर इंडिया की पायलट कैप्टन जोया अग्रवाल ने कहा कि 'मैं बहुत ही विनम्र होकर यह कहना चाहती हूं कि संयुक्त राष्ट्र महिला जैसे मंच पर अपने देश और एयर इंडिया के ध्वजवाहक का प्रतिनिधित्व करने का मुझे मौके मिला यह मेरे लिए बहुत गौरव की बात है। दुनिया भर में अपने देश का मान बढ़ाने के लिए मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।'

विज्ञापन

 


कैप्टन जोया अग्रवाल ने कहा कि 'मैंने सपना देखना तब शुरू किया था जब मैं आठ साल की थी। मैं सितारों को छूना चाहती थी। मैं हर लड़की और महिला से कहना चाहती हूं कि अपने आस-पास के माहौल की परवाह किए बिना सपने देखना जारी रखें। कृपया सपने देखें और अपनी सारी मेहनत उसे पूरा करने में समर्पित कर दें। हार न मानें।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें