फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: विमान में आग लगने से घबराए यात्री, कुछ रोने भी लगे, लैंडिंग के बाद यात्रियों ने साझा किया अनुभव

Sun, 19 May 2024 07:42 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

एक यात्री ने कहा कि लैंडिंग के बाद हमें अपने हैंड बैगेज के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। हालांकि, आखिर में लोगों को हैंडबैग तो मिल गए। एक यात्री ने शिकायत की कि उन्हें अभी तक चेक-इन बैग नहीं मिला। 
विज्ञापन
एयर इंडिया। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया के विमान से आग लगने से यात्री घबरा गए। कई यात्री तो रोने भी लगे। दरअसल, एयर इंडिया के एक विमान में शनिवार को आग लग गई थी, जिसके बाद बंगलूरू हवाईअड्डे पर उसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी। विमान कोच्चि जा रहा था। अधिकांश लोगों को रविवार दोपहर दूसरे विमान से कोच्चि पहुंचाया गया। लैंडिंग के बाद लोगों ने पूरी घटना बताई।

आग लगने से यात्री घबराए

विज्ञापन

हवाईअड्डे पर उतरने के बाद लोगों ने अपना अनुभव साझा किया। यात्रियों ने कहा कि बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अतंरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (केआई) से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही आग लगने की सूचना मिली। इससे सभी यात्री घबरा गए। हर कोई डर गया था। कई लोग तो रोने भी लगे थे। चालक दल ने उन्हें शांत रहने की सलाह दी। एक व्यक्ति ने कहा कि इंजन में आग लगने से पहले चार या पांच चिंगारियां उठी थीं। 

यात्रियों ने की चालक दल की सराहना
हालांकि, आपातकालीन लैंडिंग के बाद यात्रियों को हवाईअड्डे पर जिस तरह से चालक दल ने बाहर निकाला, वह सराहनीय था। यात्रियों ने कहा कि चालक दल बहुत जिम्मेदार था। उन्होंने हमें बाहर निकलने में मदद की। उन्होंने हमें बचाने के लिए हर संभव मदद की। हम उनके आभारी हैं। चालक दल की सूझ-बझ के कारण कोई घायल नहीं हुआ। सभी सुरक्षित हैं।

लैंडिग के बाद बैग लेने में आई परेशानी

विज्ञापन

एक यात्री ने कहा कि लैंडिंग के बाद हमें अपने हैंड बैगेज के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। हालांकि, आखिर में लोगों को हैंडबैग तो मिल गए। एक यात्री ने शिकायत की कि उन्हें अभी तक चेक-इन बैग नहीं मिला।  एयरलाइन ने वादा किया था कि वे इसे मेरे घर के पते पर पहुंचा देंगे। 

लैंडिंग के तुरंत बाद बुझाई गई आग
केआईए का प्रबंधन करने वाले बीआईएएल के एक प्रवक्ता ने बताया कि 18 मई, 2024 को बेंगलुरु से कोच्चि जा रही IX 1132 के इंजन में आग लगने की सूचना मिली। इस वजह से 23:12 बजे बीएलआर हवाई अड्डे पर उसकी आपातकालीन लैंडिंग की गई। लैंडिंग के बाद तुरंत आग बुझा दी गई। सभी 179 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को विमान से सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें