फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: 17 साल का लड़का नशे में धुत होकर चला रहा था लग्जरी कार, दो बाइकसवारों की ले ली जान, लोगों ने जमकर पीटा

Sun, 19 May 2024 07:03 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की टक्कर से दोनों बाइकसवार हवा में उछल गए और दूसरी कार पर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद कार फुटपाथ से भी टकरा गई। स्थानीय लोगों ने कार के चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी अच्छी धुनाई की।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में रविवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक लग्जरी कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों बाइकसवारों की मौत हो गई। हादसा पुणे जिले के कल्याणी नगर का है। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार सुबह 3.15 बजे हुआ। देर रात पार्टी के बाद अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा

विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की टक्कर से दोनों हवा में उछल गए और दूसरी कार पर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद कार फुटपाथ से भी टकरा गई। स्थानीय लोगों ने कार के चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी अच्छी धुनाई की। कार चालक की पहचान वेदांत अग्रवाल के रूप में हुई है। वह मात्र 17 साल का है।  

माता-पिता के खिलाफ होगी एफआईआर
वेदांत के खिलाफ येरवडा पुलिस स्टेशन में 279 (रैश ड्राइविंग), 304 ए (लापरवाही से मौत), 337 (मानव जीवन को खतरे में डालना) और 338 (गंभीर चोट पहुंचाना) सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वेदांत को हिरासत में ले लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस लड़के के माता-पिता के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया में है। पुणे पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी के पिता और किशोर को शराब परोसने वाले बार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को किशोर अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे जमानत मिल गई। 

विज्ञापन


जमानत की यह है शर्तें
आरोपी के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि आरोपी को 15 दिनों के लिए यरवदा की यातायात पुलिस के साथ काम करना होगा, आरोपी को दुर्घटना पर एक निबंध लिखना होगा। उसे शराब छोड़ने में मदद करने के लिए संबंधित डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए। और मनोचिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए और रिपोर्ट प्रस्तुत करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें