फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: कोरोना टीका नहीं लगवाने वाले एक कर्मचारी को वायुसेना ने किया बर्खास्त, नौ अन्य के खिलाफ नोटिस जारी

Thu, 12 Aug 2021 02:15 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

वायुसेना के एक कर्मचारी को कोविड टीका नहीं लगाना महंगा पड़ गया। वायुसेना ने कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है। साथ ही नौ अन्य कर्मचारियों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बताया जा रहा है कि 10 कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन लेने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना टीका लगवाने से मना करने पर वायुसेना ने एक कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। टीका लगवाने को सेवा की शर्तों में शामिल किया गया था। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल देवांग व्यास ने वायुसेना के एक कर्मचारी योगेंद्र कुमार की याचिका पर बुधवार को उच्च न्यायालय में सौंपी अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने न्यायमूर्ति एजे देसाई और न्यायमूर्ति एपी ठाकेर की खंडपीठ को बताया कि पूरे भारत में नौ कर्मियों ने टीका लगवाने से मना किया है और उन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


सॉलिसिटर जनरल देवांग व्यास ने हाई कोर्ट को बताया कि इनमें से एक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उसे सेवा से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि, बर्खास्त किए गए कर्मी का नाम का खुलासा नहीं किया गया है। व्यास ने कहा कि टीका लगवाना वायु सेना की सेवा शर्त में शामिल किया गया है। जो सेवा में शामिल होने के वक्त ली गई शपथ के क्रम में है। उन्होंने कोर्ट से कहा कि यह भी देखना जरूरी है कि वायु सेना को कमजोर स्थिति में नहीं रखा जाए और कर्मियों को अनिवार्य रूप से टीका लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें