फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: एनआईए के रडार पर 25 भारतीय, आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने का शक

Wed, 01 Sep 2021 08:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां की जेलें खोल दी गई थीं। कई खूंखार आतंकी जेलों से बाहर आ गए हैं। एनआईए को शक है कि जेल से बाहर आने वालों में कुछ भारतीय भी हैं और आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं। 
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में रह रहे 25 भारतीय नागरिक एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) के रडार पर हैं। सूत्रों के मुताबिक एनआईए को शक है कि ये सभी भारतीय आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े हुए हैं। हालांकि, इनमें से कुछ की मौत भी हो चुकी है। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक ये सभी लोग अफगानिस्तान व पाकिस्तान से जुड़े हुए इलाके नंगरहार के पास रह रहे हैं। 

विज्ञापन


एक शख्स की हुई पहचान
जांच एजेंसी ने इनमें से एक मुनसिब नाम के शख्स की पहचान कर ली है। मुनसिब सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। एनआईए को शक है कि यह भी ऑनलाइन तरीके से आईएसआईएस से जुड़ा हुआ है। 

जेल से रिहा हुए हैं कई आतंकी
दरअसल, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद जेलों से कैदियों को रिहा कर दिया गया था। रिहा होने वालों में कई आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरसान प्रोविंस (आईएसकेपी) के आतंकवादी और भारतीय भी हैं। ऐसे में जांच एजेंसी वहां के हालातों पर नजर बनाए रखे हुए है।   
विज्ञापन


काबुल के गुरुद्वारे पर हमले की जांच भी कर रही है एनआईए
अफगानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारे पर 25 मार्च 2020 को बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इसमें भारतीय नागरिकों समेत 27 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसकेपी ने ली थी, जिसके बाद एनआईए ने एक अप्रैल 2020 को इस मामले में केस दर्ज किया था। पिछले साल ही सितंबर में एनआईए की टीम इस आतंकी हमले की जांच करने के लिए अफगानिस्तान गई थी। 




केरल का मुहसिन था हमलावरों 
हथियारों से लैस आतंकियों ने गुरुद्वारे में घुसकर गोलीबारी की थी। एनआईए को शक है कि इन हमलावरों में केरल का रहने वाला मुहसिन भी शामिल था। इसी के बाद से राष्ट्रीय जांच एजेंसी को अफगानिस्तान में रह रहे कुछ भारतीयों पर आतंकी संगठन से जुड़े होने का शक हुआ। एनआईए की शुरुआती जांच में ऐसे 25 भारतीय नागरिकों के नाम सामने आए हैं जो अफगानिस्तान में रह रहे हैं और इनका संबंध आतंकी संगठन से है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें