फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा: कांग्रेस बदल सकती है नेता विपक्ष, सोनिया गांधी ने 14 जुलाई को बुलाई बैठक

Mon, 12 Jul 2021 07:50 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली,

सार

तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बयान देने का खामियाजा अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में कांग्रेस के नेता पद से हटकर चुकाना होगा। इस रेस में मनीष तिवारी, शशि थरुर और गौरव गोगोई के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस संसद के मानसून सत्र से पहले लोकसभा में नेता पद से अधीर रंजन चौधरी को हटाकर किसी दूसरे नेता को यह मौका देना चाहती है। नए नेता के चयन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 14 जुलाई को पार्लियामेंट स्ट्रैटजी ग्रुप की बैठक बुलाई है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें लोकसभा में नए नेता के नाम पर मुहर लगेगी। इस रेस में तीन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। मनीष तिवारी, शशि थरूर और गौरव गोगोई रेस में सबसे आगे हैं। हालांकि पार्टी के कुछ नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी इस पद को संभालें लेकिन बताया जा रहा है कि राहुल गांधी इस पद को लेकर ज्यादा इच्चुक नहीं है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल चुनाव में अधीर की भूमिका से पार्टी नाराज
बताया जा रहा है कि 14 जुलाई को बुलाई गई इस बैठक में संसद के मानसून सत्र में लोकसभा नेता को बदलने के साथ कई और अहम फैसले लिए जा सकते हैं। पार्टी पश्चिम बंगाल में अधीर रंजन की भूमिका से नाराज है। तृणमूल कांग्रेस के प्रति कांग्रेस की सहानुभूति होने के बाद भी अधीर रंजन लगातार ममता के खिलाफ आक्रमक तेवर अपनाए हुए थे, जो पार्टी को पसंद नहीं आए। दूसरी तरफ कांग्रेस के कई नेताओं ने रंजन के एकतफा फैसले करने और उनके कामकाज के कई तरीकों पर नाराजगी जताई थी। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के आने के बाद से ही अधीर रंजन चौधरी को इस पद से हटाए जाने की अटकलें लग रही थी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें