फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज लौटे भोपाल: दिल्ली में मध्यप्रदेश के केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर दी बधाई, तोमर के साथ किया डिनर

Mon, 12 Jul 2021 07:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार शाम दिल्ली पहुंचे थे। सोमवार को उन्होंने दिनभर प्रदेश से जुड़े केंद्रीय मंत्रियों से मेल मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इसके बाद वे भोपाल लौट गए।
 
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया को बधाई देते शिवराज सिंह चौहान - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर रविवार रात राजधानी दिल्ली पहुंचे। दिल्ली प्रवास के दौरान चौहान ने मध्यप्रदेश के कोटे से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए सभी नेताओं से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।  केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम चौहान सोमवार दोपहर भोपाल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


रविवार रात आठ बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक से मिलने उनके घर पहुंचे। चौहान ने डॉ.खटीक को केंद्रीय मंत्रिपरिषद् में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने उनके निवास पहुंचे। वहां रात्रि भोजन के बाद सीएम ने कृषि मंत्री के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

फसल बीमा योजना में सरप्लस शेयरिंग मॉडल की मंजूरी का अनुरोध
शिवराज ने कृषि मंत्री तोमर से पीएम फसल बीमा योजना के वर्ष 2021-22 के लिए सरप्लस शेयरिंग मॉडल को प्रदेश में क्रियान्वित करने के लिए अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरप्लस शेयरिंग मॉडल में क्लेम की गणना में राज्य शासन की सहभागिता होती है। इसमें किसानों को पारदर्शी व्यवस्था से बीमा का लाभ मिलता है तथा प्रीमियम की राशि कम होने से राज्यांश तथा केंद्रांश की राशि कम रहती है। उन्होंने कहा कि मैंने कृषि मंत्री को प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत  ग्रीष्मकालीन फसल मूंग का पांच लाख मीट्रिक टन उपार्जन बढ़ाने का अनुरोध किया। कृषि मंत्री ने भी इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन


राजनाथ, शिवप्रकाश, मुरलीधर राव से भी मिले
सोमवार सुबह सीएम चौहान ने राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश से भी मुकालात की। इसके बाद वे मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव से भी मिलने उनके घर पहुंचे। इसके बाद सीएम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सीएम ने रक्षा मंत्री से जबलपुर में डिफेंस क्लस्टर बनाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अनुरोध किया कि, यह डिफेंस क्लस्टर बनने से महाकौशल क्षेत्र में उपस्थित एमएसएमई सेक्टर और अन्य तकनीकि संस्थाओं में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार भी बढ़ेगा। इसके अलावा जबलपुर इंजीनियरिंग महाविद्यालय में डीआरडीओ के सहयोग से एमटेक शुरु करने हेतु आवश्यक सहायता प्रदान करने का अनुरोध भी किया।

सिंधिया को दी बधाई, उनसे किया यह आग्रह
सीएम चौहान सोमवार दोपहर में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बधाई देने पहुंचे। सीएम ने कहा कि, मुझे विश्वास है कि सिंधिया के कुशल मार्गदर्शन में उड्डयन क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार होगा और यह सेक्टर नई उंचाईयों को स्पर्श करेगा। मैंने केंद्रीय मंत्री से इंदौर,भोपाल और जबलपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, ग्वालियर में नए एयरपोर्ट बनाने और भोपाल को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की।

सीएम ने आगे कहा कि, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से इंदौर में इंटरनेशनल प्लाइट को बढ़ावा देने। उड़ान योजना के अंतर्गत रीवा, खजुराहो,दतिया, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर में फ्लाइट्स देकर एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर भी चर्चा की। सिंधिया जी ने आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर सीएम चौहान ने केंद्रीय पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह भी मुलाकात की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें