फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय केस बढ़े : दूसरे दिन भी एक हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले, सक्रिय केस बढ़कर 11,058 हुए

Thu, 14 Apr 2022 10:01 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते कुछ दिनों में नए मामले बढ़ने से देश में कुल सक्रिय गुरुवार को बढ़कर 11,058 हो गए। बुधवार को ये 10,870 थे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के नए मामलों में घटत-बढ़त का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटों में आंकड़े बुधवार की तुलना में लगभग बराबर रहे। गुरुवार को 1007 नए केस मिले, जबकि बुधवार को 1088 केस मिले थे।

विज्ञापन

बीते कुछ दिनों में नए मामले बढ़ने से देश में कुल सक्रिय गुरुवार को बढ़कर 11,058 हो गए। बुधवार को ये 10,870 थे। गुरुवार को दैनिक पॉजिविटी दर 0.23 फीसदी रही। वहीं, 818 लोगों के स्वास्थ्य में सुधार दर्ज हुआ। 

नोएडा में अब तक 20 बच्चे संक्रमित
बुधवार को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर नोएडा में 10 और बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित बच्चों की संख्या 20 से अधिक हो गई है। बुधवार को कुल 33 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं जिसमें 10 बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 90 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि बुधवार को जो केस रिपोर्ट हुए हैं उसमें से 10 बच्चे हैं। हालांकि विभाग को इसकी जानकारी किसी स्कूल से नहीं मिली है, न ही बच्चों के स्कूल में ही कोई टेस्ट हुआ था।
विज्ञापन


Koo App

COVID-19 UPDATE | 14 April 2022 🔹186.22 cr vaccine doses have been administered so far under Nationwide Vaccination Drive 🔹Recovery Rate currently at 98.76% 🔹818 recoveries in the last 24 hours increases Total Recoveries to4,25,06,228

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 14 Apr 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें