फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNWTO: गुजरात का धोरडो सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर की सराहना

Fri, 20 Oct 2023 09:31 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि धोरडो चमकता रहे और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता रहे। उन्होंने कहा कि मैं 2009 और 2015 में धोरडो की अपनी यात्राओं की कुछ यादें साझा कर रहा हूं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने गुजरात में कच्छ जिले के धोरडो गांव को 54 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की सूची में शामिल किया है। इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि धोरडो को उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मनाया जाता देखकर बेहद रोमांचित हूं। यह सम्मान न केवल भारतीय पर्यटन की क्षमता को दर्शाता है, बल्कि विशेष रूप से कच्छ के लोगों के समर्पण को भी दर्शाता है।
विज्ञापन




पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए की सराहना
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि धोरडो चमकता रहे और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता रहे। उन्होंने कहा कि मैं 2009 और 2015 में धोरडो की अपनी यात्राओं की कुछ यादें साझा कर रहा हूं। मैं आप सभी को धोरडो की अपनी पिछली यात्राओं की यादें साझा करने के लिए भी आमंत्रित करता हूं। इससे अधिक लोगों को यहां आने के लिए प्रेरणा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें