फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का टीका: देश में टीकाकरण का आंकड़ा 55 करोड़ के पार, आज 77 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए

Mon, 16 Aug 2021 07:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। इसके अलावा कोरोना टीकाककण के मामले में 50 करोड़ का आंकड़ा 14 अगस्त को छुआ था। मंडाविया ने इसे लेकर एक ट्वीट में कहा कि टीकाकरण के मामले में यह देश की रिकॉर्ड उपलब्धि है।
विज्ञापन
टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण का आंकड़ा 55 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को देश में 77 लाख दे हजार 524 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। बता दें कि देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। इसके अलावा कोरोना टीकाककण के मामले में 50 करोड़ का आंकड़ा 14 अगस्त को छुआ था। मंडाविया ने इसे लेकर एक ट्वीट में कहा कि टीकाकरण के मामले में यह देश की रिकॉर्ड उपलब्धि है।
विज्ञापन


इससे पहले देश में सोमवार को कोरोना के मामले में कमी के साथ-साथ मृतकों की संख्या में भी कमी आई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कल कोरोना के 32,937 नए मामले आए थे, जबकि 417 लोगों की मौत हुई। वहीं 35,909 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। फिलहाल देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,81,947 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,31,642 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 31411924 हो गई है।

वहीं, देश में तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए केंद्र पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने और इसके दायरे का बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसकेअलावा देशव्यापी कोरोना टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हो चुका है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून से देश में सभी लोगों को फ्री वैक्सीन देने की घोषणा की थी। इसके मुताबिक, भारत सरकार ने 21 जून से नई वैक्सीन नीति लागू की है, जिसके तहत केंद्र सरकार वैक्सीन खरीद कर राज्य सरकारों को मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें