फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: सोशल मीडिया पर रील्स के लिए किया स्टंट, लेकिन गंवानी पड़ी जिंदगी; वीडियो देखकर आप भी डर जाएंगे

Sun, 26 Oct 2025 10:02 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

Mandi Bike Stunt Death: बीती शनिवार रात मंडी शहर के साथ लगती मलोरी टनल के पास 22 वर्षीय युवक की स्टंट करते समय दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर रील्स के लिए स्टंट करके वीडियो बनाने का चस्का युवक को इतना भारी पड़ गया कि उसे जान ही गंवानी पड़ गई। बीती शनिवार रात मंडी शहर के साथ लगती मलोरी टनल के पास युवक की स्टंट करते समय दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई।

विज्ञापन





बीटेक का छात्र था युवक
मृतक की पहचान 22 वर्षीय अनिकेत पुत्र सुभाष चंद निवासी नागचला तहसील बल्ह के रूप में हुई है। यह युवक बीटेक का छात्र था और सोशल मीडिया पर नियमित रूप से बाइक स्टंट की रील्स शेयर करता रहता था। बीती रात करीब एक बजे मलोरी टनल के पास भी यह युवक स्टंट ही कर रहा था और इसके अन्य साथी उसका वीडियो बना रहे थे।
विज्ञापन


गर्दन टूटने से हुई मौत
इसी वीडियो में स्टंट के दौरान हुआ हादसा रिकार्ड हो गया। हादसे के बाद युवक को मेडिकल कालेज नेरचौक ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक की गर्दन ही टूट गई और इस कारण उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रील शूट कर रहे अन्य युवक बने आरोपी
एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि अनिकेत के साथ रील शूट कर रहे अन्य युवकों, राइडर्स और वीडियोग्राफर को पुलिस ने एफआईआर में आरोपी बनाया है, क्योंकि उन्होंने अपराध के लिए उकसाने की भूमिका निभाई। मामला टूरिस्ट एंड ट्रैफिक पुलिस स्टेशन नागचला में दर्ज किया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया जा रहा है। पुलिस ने मोबाइल और कैमरा फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ऊना में वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
जिला ऊना के लोअर भंजाल में एक साइकिल सवार व्यक्ति की बाइक से टक्कर के बाद गाड़ी से कुचले जाने के कारण मौत हो गई। जबकि वाहन सवार व्यक्ति दुर्घटना के बाद वाहन सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने टक्कर मारने के आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात के लगभग पौने आठ बजे लोअर भंजाल बड़ा तालाब के पास हादसा उस वक्त हुआ, जब सुखदेव चौधरी पुत्र घुंघर मल निवासी भंजाल दौलतपुर की ओर से साइकिल पर आ रहे थे। वह जब अपने मोहल्ले को जाने के लिए सड़क पर मुड़े तो एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए।

इसी दौरान दौलतपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर पड़े सुखदेव चौधरी को कुचल दिया। इस कारण गंभीर हालत में उसे 108 नंबर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां जख्मों की ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। आरोपी वाहन सवार मौके से भाग गया। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन चालक की पहचान तक उसे जल्द काबू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें