फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में गर्मी से लोग बेहाल, उमस बढ़ी

विज्ञापन
ऊना में दोपहर के समय गर्मी व तीखी धूप के बीच बस स्टैंड की ओर जाती युवतियां।संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तीखी धूप के साथ उमस ने लोगों की परेशानी को दोगुना कर दिया है। हालांकि क्षेत्र में सोमवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में गर्म हवाएं वाहन चालकों को परेशान कर रही है। दोपहिया वाहन चालकों व पैदल जाने वाले लोगों को चेहरा ढक कर ही अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है। वहीं, तीखी धूप से गैर सिंचित क्षेत्रों में मक्की की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बुधवार से अच्छी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने के साथ फसलों को भी जीवनदान मिल जाएगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गर्मी के साथ उमस भी लोगों को परेशान करेगी। कहा कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें