फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंप छात्रवृत्ति योजना की लिखित परीक्षा कल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। ल्यूमिनस उद्योग की तरफ से चलाई जा रही निर्धन मेधावी लैंप छात्रवृत्ति योजना के तहत नए सत्र के लिए लिखित परीक्षा 27 जून को सुबह 9:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोटा में होगी।
विज्ञापन

अंकुश संस्था की परियोजना प्रबंधक मनीषा मिश्रा ने बताया कि चालू शैक्षणिक सत्र में अंब, हरोली एवं गगरेट खंड के 30 सरकारी स्कूलों के 658 छात्र-छात्राएं लिखित परीक्षा देंगे। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ेगा। लिखित और साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
ल्यूमिनस उद्योग निर्धन परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को हर साल छात्रवृत्ति प्रदान करता है। अंकुश संस्था के माध्यम से चलाई जा रही इस छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को विशेष कक्षाएं चलाकर कोचिंग दी जाती है और उनकी फीस भी ल्यूमिनस उद्योग ही देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें