फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बच्चों का मनोबल बढ़ा रहे वैक्सीन लगवा चुके किशोर

विज्ञापन
vaccination of students
विज्ञापन
ऊना। कोरोना महामारी से बचाव के लिए बच्चों को सुरक्षा कवच देने के लिए सरकार ने पांच से 12 साल के आयु वर्ग के टीकाकरण को मंजूरी दी है। जिले में इस समय 12 से 14 साल तक के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। पांच से 12 साल तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू नहीं किया गया है। टीकाकरण की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बच्चों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। जिले में जिन किशोरों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है वे अपने अनुभव छोटे बच्चों से साझा कर रहे हैं। इससे छोटे बच्चों का भी टीका लगाने के लिए मनोबल बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अपने अनुभव कर रहे साझा : हर्ष
हर्ष का कहना है कि छोटे बच्चों से अपने अनुभव साझा कर रहे हैं ताकि वे निडर होकर वैक्सीनेशन लगवाएं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। इससे ही हम कोरोना से बच सकते हैं।
टीके से डरने की नहीं है कोई जरूरत : वंशिका
वंशिका ने कहा कि सरकार हम सबको कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अभियान चला रही है। इसलिए हम सभी को टीके से डरने की कोई जरूरत नहीं है। इसके लिए छोटे बच्चों को प्रेरित कर रही हूं।
विज्ञापन

टीके के बारे में बताना जरूरी : तानिया
तानिया ने कहा कि टीकाकरण से पहले ही बच्चों को घर पर जागरूक करना जरूरी है। इससे बच्चों के मन में टीका लगवाने का डर दूर होगा। वैक्सीन से ही हमें सुरक्षा कवच मिलेगा।
अभिभावकों का साथ भी जरूरी : नीतू सैणी
अभिभावक नीतू सैणी ने बताया कि पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण अभियान में अभिभावकों का सहयोग जरूरी रहेगा। छोटे बच्चे टीके से डरते हैं। इसलिए जागरूक कर मनोबल बढ़ाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें