फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल में महिला के गले से सोने की चेन लेकर भागे शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। क्षेत्र के रेलवे रोड पर रविवार को एक महिला के गले से बाइक सवार दो शातिर सोने की चेन उड़ा ले गए। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। नंगल क्षेत्र में बीते तीन-चार दिनों से चेन स्नैचिंग के मामले सामने आ रहे हैं। इससे लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

रोलवे रोड स्थित सब्जी मंडी से उमा सोनी खरीदारी कर स्कूटी पर घर आ रही थी। इस बीच बाइक पर सवार दो युवकों ने जैसे ही महिला स्कूटी बंद कर घर में जाने लगी तभी उसके गले से सोने की चेन झपटी और फुर्र हो गए। सीसीटीवी में भी यह घटना रिकॉर्ड हुई है। इसमें दोनों बाइक सवार झपटमार कर दिख रहे हैं। चालक ने हेल्मट पहन रखा है और पीछे बैठे युवक ने रुमाल से आधा मुंह ढका है। पीछे से ही दोनों महिला का पीछा करते आ रहे थे। महिला उमा सोनी ने कहा कि झपटमारों द्वारा झपटी गई उसकी चेन का भार दो तौले से भी अधिक है।
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई सोहन सिंह ने कहा कि महिला के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बता दें कि बीते शनिवार को नंगल पुलिस ने एक झपटमार की फोटो लोगों में वायरल करते हुए क्षेत्रवासियों से उसे पकड़ने में मदद की अपील की थी। सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है कि रविवार की घटना में शामिल झपटमारों में एक झपटमार पहले की घटना में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें