फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना जिले में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

विज्ञापन
दौलतपुर चौक में रक्षाबन्धन के पावन त्यौहार पर राखी बांधती हुई बहन - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना/संतोषगढ़ (ऊना)। रक्षाबंधन का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प लिया। रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार दिनभर मनाया गया। इस बार भद्रा न होने से कारण रक्षाबंधन का पर्व पूरे दिनभर मनाया।
विज्ञापन

भाइयों को राखी बांधने के साथ कई लोगों ने मंदिरों में भी अपने आराध्य देवों को भी राखी बांधी। कई घरों में लोगों ने लड्डू गोपाल जी को भी तिलक लगाकर राखी बांधी। घरों में सुबह लोगों ने स्नान के बाद नए कपड़े पहनकर बहनों से कलाई पर राखी बंधवाई। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। शहरी और ग्रामीण इलाकों में मिठाई की दुकानें रक्षाबंधन पर्व के लिए विशेष तौर सजाई गई। बहनों ने मिठाई और राखी की दुकानों पर खरीदारी की। कई जगह बहनें भाइयों के घर पहुंचीं तो कहीं-कहीं भाइयों ने बहनों के घर जाकर राखी बंधवाई। पूरे दिन रक्षा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों में भी रक्षाबंधन का उल्लास देखने को मिला।
भाइयों ने बहनों की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। इस दौरान हर जगह चहल-पहल दिखी। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रेशम का धागा बांध कर उनके दीर्घायु की कामना की। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर उनको मिठाई खिलाईं। भाइयों ने बहनों को रक्षा बांधने के बदले उनकी रक्षा का वचन देकर उन्हें उपहार भी दिए। रक्षा बंधन पर बहन से राखी बंधवाने के बाद लोगों ने खीर, पूरी, मालपूवा आदि परंपरागत पकवानों का भी आनंद लिया। बच्चों में भी रक्षा बंधन को लेकर उल्लास देखने को मिला।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को बांधा रक्षाबंधन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऊना इकाई की छात्राओं ने सदर पुलिस स्टेशन ऊना के अधिकारियों और कर्मचारियों को राखी बांध कर मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर एसआई अजित सिंह, कांस्टेबल दविंद्र कुमार, स्टाफ मेंबर अजित सिंह, प्रदीप कुमार, अभाविप के तहसील संयोजक चंदन सेखड़ी, इकाई अध्यक्ष अभिषेक वसरान, नगर मंत्री मुकुल ठाकुर, तन्नू जसवाल, दीपक ठाकुर, अरुण कौशल, तनीश गुर्जर और अंबिका कौशल मौजूद रहे।

दौलतपुर चौक में रक्षाबन्धन के पावन त्यौहार पर राखी बांधती हुई बहन- फोटो : Una

ऊना में रक्षाबंधन त्यौहार पर भाई को राखी बांधती बहन- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें