फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय हाकी खेलों के लिए प्रदेश की टीमें रवाना

विज्ञापन
प्रदेश की सीनियर और जूनियर टीमें राष्ट्रीय हाकी खेलों में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले छठे ? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल की टीमें इंदिरा स्टेडियम से रवाना हुईं। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जूनियर और सीनियर टीमों के खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

सत्ती ने कहा कि हिमाचल के लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रीय हाकी खेलों में भाग लेने के लिए प्रदेश की टीमें जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। एक ओर जहां खेल स्टेडियमों का निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं शिक्षण संस्थानों में खेल सामग्री बांटी जा रही है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, वालीबाल कोच तपे राम, टेबल टेनिस कोच पूजा ठाकुर, युवा संयोजक सुमन लता, बैडमिंटन कोच संजय कुमार, हाकी कोच आशीष सेन, जूनियर हाकी टीम कोच धर्मपाल सिंह, सीनियर हाकी टीम कोच मोतीलाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें