फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति संगठनों ने एमसी पार्क में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ऊना के एमसी पार्क में अनुसूचित जाति संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए। -संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। आरक्षण को लेकर निकाली गई शव यात्रा के फूल लेकर ऊना जिला में प्रवेश से पहले अनुसूचित जाति संगठनों ने शनिवार को एमसी पार्क ऊना में प्रदर्शन किया। इस दौरान समाज की एकता को भंग करने वालों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। इसके बाद अनुसूचित जाति संगठनों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा और शव यात्रा के फूल लेकर की जा रही यात्रा को रोकने की मांग उठाई।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि यूथ एकता महासभा के सन्नी गिल व अमित दौधी ने कहा कि कुछ शरारती तत्व सामाजिक माहौल को खराब करने में जुटे हुए हैं। आरक्षण की शव यात्रा के बाद फूल लेकर जिले में प्रवेश कर रहे हैं, जो कि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ कतई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब के कई संगठनों का उन्हें समर्थन मिल रहा है और पंजाब से 15 समितियां समर्थन के लिए ऊना पहुंची हैं। गुरू रविदास महासभा का भी उन्हें समर्थन मिल रहा है।
गुरू रविदास महासभा के चेयरमैन रवि बस्सी ने कहा कि शव यात्रा व फूल को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। किसी भी तरह की अशांति के लिए प्रशासन व शासन पूर्ण रूप से जिम्मेवार होगा। इस दौरान रमन कुमार, रजत, रिंकू, जरनैल, गैरी, रवि हंस, गोलू, राजीव, हरदीप व अन्य मौजूद रहे। बता दें कि सवर्ण संगठनों के पदाधिकारी आरक्षण को लेकर शव यात्रा के हरिद्वार में अंतिम संस्कार के बाद मैहतपुर में फूल लेकर प्रवेश कर रहे हैं। इसको लेकर अनुसूचित जाति संगठन एतराज जता रहे हैं और भड़के हुए हैं। इस यात्रा को रोकने के लिए लगातार मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें