फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडे, बैनर, डंडो समेत अन्य संदिग्ध सामान पर पुलिस की नजर

विज्ञापन
पंजाब से आने वालों वाहनों की हिमाचल बॉर्डर के पास बाथड़ी पर चेकिंग करतीं पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेश द्वार पर हिमाचल में आने वाले वाहनों को रोककर तलाशी ली जा रही है। पूरी तफ्तीश के बाद ही वाहनों को हिमाचल में प्रवेश करने दिया जा रहा है।
हालांकि हर वाहन को नहीं रोका जा रहा है और न ही उनकी जांच पड़ताल की जा रही है, लेकिन संदिग्ध वाहनों को जांच के बाद ही हिमाचल में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को करीब 4.00 बजे मौके का दौरा किया तो देखा कि तैनात पुलिस कर्मी संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें हिमाचल में प्रवेश करने की इजाजत दे रहे थे। पंजाब से सटे ऊना जिला के मैहतपुर बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर बरती जा रही सख्ती वीरवार को भी देखने को मिली। तैनात पुलिस कर्मी वाहनों में झंडे, बैनर, डंडों समेत अन्य संदिग्ध सामान की गहनता से जांच पड़ताल के बाद ही एंट्री देते देखे गए। जांचे जा रहे वाहनों का रिकार्ड भी रखा जा रहा है।
पुलिस कर्मचारियों के मुताबिक पंजाब और अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की संख्या दोपहर को भारी गर्मी के चलते काफी कम रहती है। सुबह तथा शाम को ही अधिकतर वाहन हिमाचल में प्रवेश करते हैं। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हाई अलर्ट के बाद से ही जिला के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है। संदिग्ध वाहनों की गहन जांच के बाद ही प्रवेश की इजाजत दी जा रही है।
विज्ञापन

बाथड़ी में भी हो रही जांच पड़ताल
टाहलीवाल (ऊना)। पंजाब से हिमाचल आने वालों वाहनों की पंजाब-हिमाचल सीमा बाथड़ी में भी जांच हो रही है। हिमाचल पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच कर रही है। बाथड़ी में वीरवार सुबह महिला पुलिस कर्मियों ने पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की जांच पड़ताल की। पुलिस उपाधीक्षक हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि हरोली पुलिस चौकस है। एहतियातन जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें