फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की चपेट में आई स्कूटी, सलोह के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजावर (ऊना)। ऊना-होशियारपुर सड़क मार्ग पर भदसाली में टैंकर ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। टैंकर स्कूटी को घसीटता हुआ झलेड़ा तक ले गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हादसे में शामिल टैंकर को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंब निवासी मनोहर लाल ने बताया कि वह मंगलवार रात को परिजनों के साथगांव पंडोगा की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव भदसाली के पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क पर एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

गंभीर घायल इस व्यक्ति की सांसे चल रही थी। मनोहर लाल ने बताया कि उन्होंने परिजनों को वहीं उतारकर घायल व्यक्ति को अपने वाहन से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। इसके बाद वह अस्पताल से वापस आ गया। झलेड़ा पहुंचने पर उसने देखा कि वहां पर तेल का टैंकर खड़ा था। जिसके आस पास कुछ लोग भी खड़े थे। टैंकर के टायर के साथ स्कूटी भी फंसी हुई थी।
इस बीच, सूचना पाकर मौके पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। फौरी जांच में टैंकर से तेल का रिसाव गांव भदसाली स्थित पेट्रोल पंप के पास से पाया गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि टैंकर चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी है और स्कूटी को टैंकर के साथ घसीटते हुए झलेड़ा तक ले गया।
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन घायल स्कूटी सवार की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया, लेकिन पीजीआई जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस घटना के संबंध में मंडी जिला के सरकाघाट के हवानी निवासी टैंकर चालक काली दास के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में मृतक व्यक्ति की पहचान 44 वर्षीय संजय शर्मा निवासी गांव सलोह तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें