फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह के अंदर सरिया उद्योग में दूसरी बार धमाका, फिर जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। औद्योगिक क्षेत्र बेला-बाथड़ी के एक सरिया उद्योग में नौ माह के भीतर दूसरी बार फर्निस भट्ठी (लोहे को पिघलाकर आकार देने वाली यूनिट) में धमाका हुआ है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला उद्योग केंद्र को जांच के आदेश दिए हैं।
मामले में जांच रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर सौंपनी होगी। इस रिपोर्ट के अनुसार ही आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। करीब नौ माह पूर्व सितंबर 2021 को भी इसी उद्योग में फर्निस भट्ठी में धमाके बाद आठ कामगार घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस हादसे में दो कामगारों की मौत भी रिपोर्ट हुई थी। अब बुधवार सुबह हुए हादसे में भी आठ कामगार झुलसे हैं। पूर्व में पेश आए हादसे के बाद उपायुक्त के आदेश पर जांच पड़ताल हुई। इस जांच में उद्योग में कुछ सुरक्षा प्रबंध लागू करने की अनुशंसा की गई थी।
अब दोबारा हादसा होने पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं कि इसी भट्ठी में दूसरी बार हादसा कैसे और क्यों हुआ? इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पुरानी जांच रिपोर्ट भी खुलवाने जा रहा है। पहले के सभी तथ्यों को भी ध्यान में रखते हुए इस बार जांच की जाएगी। जांच में देखा जाएगा कि पिछली बार हुए हादसे की जांच रिपोर्ट में सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों को उद्योग प्रबंधन ने पूरी तरह से लागू कराया था या नहीं?
मुख्य तौर पर हादसे के कारणों का भी पता लगाया जाएगा। कामगारों के पास सुरक्षा उपकरण थे या नहीं, इसका खुलासा भी जांच रिपोर्ट में होगा। इस संबंध में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अंशुल धीमान ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट उपनिदेशक फैक्टरी को भेजी जाएगी। वह इस मामले में जांच पड़ताल करेंगे। हादसे के तकनीकी कारण भी वही बता सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि फिलहाल इस हादसे को लेकर कोई अधिक तथ्य नहीं मिले हैं। जिला उद्योग केंद्र से जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट से कारणों व अन्य चीजों का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें