ऊना के राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में चल रहे धार्मिक सम्मेलन के दौरान पूजा करते हुए राष्ट्रीय सं
- फोटो : Una
ऊना/संतोषगढ़। श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में आयोजित 13 दिवसीय धार्मिक महोत्सव का रविवार को विधिवत समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन और श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक डॉ. रामकमल दास वेदांती महाराज ने कृष्ण-सुदामा की मित्रता और प्रेम प्रसंग का गुणगान किया।
वेदांती महाराज ने कहा कि मित्रता में अमीर गरीब और ऊंच-नीच के लिए कोई जगह नहीं होती है। कृष्ण-सुदामा की मित्रता सच्ची थी। इसीलिए, उनकी दोस्ती आज भी लोग याद करते हैं। उन्होंने श्रीमद्भागवत पुराण में उल्लेखित भगवान श्रीकृष्ण पर स्यमंतक मणि चुराने से जुड़े प्रसंग को भी सुनाया।
कथा के समापन पर बाबा बाल महाराज ने श्रद्धालुओं के साथ श्रीमद्भागवत पुराण की आरती की। रविवार को महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। कथा, प्रवचन और भजन-संकीर्तन के आयोजनों में श्रद्धालु पूरी तरह से भक्ति के सागर में डूबे दिखे।