फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी कार्यालय के समीप नाले का 1.36 करोड़ से होगा चैनलाइजेशन

विज्ञापन
ऊना में होटल नटराज के समीप नाले की चैनलाइजेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते सतपाल सिंह सत्त? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शुक्रवार को 1.36 करोड़ रुपये की लागत से डीसी कार्यालय के समीप नाले के तटीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इस नाले के बनने से वार्ड 9, डीसी कार्यालय सहित साथ लगते क्षेत्र को भी जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या से क्षेत्र के लोगों को खेती करने में काफी दिक्कतों का सामना पड़ता था, लेकिन इस नाले की चैनलाइजेशन से किसान उमदा किस्म की फसलों की पैदावार कर सकेंगे।
कहा कि ऊना शहर में बरसात के दिनों में होने वाली जल भराव की समस्या को समाप्त करने के लिए ऊना शहर के नालों की चैनलाइजेशन परियोजना के लिए प्रदेश सरकार ने कुल 22.48 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। ड्रेनेज परियोजना के तहत शहर के सात प्रमुख नालों की चैनलाइजेशन का प्रस्ताव है। जिनके माध्यम से शहर का सारा पानी लालसिंगी खड्ड के साथ ऊना खड्ड में मिलाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे ऊना में जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, एसई अरविंद सूद, एक्सईन नरेश धीमान, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव मीनाक्षी राणा, पार्षद वार्ड नौ ममता कश्यप, वार्ड 10 से उर्मिला चौधरी व वार्ड छह से विनोद पुरी, मनोनीत पार्षद खामोश जैतक, वार्ड 11 से इंदु बाला, वार्ड तीन से बलविंद्र नथू व वार्ड 11 से कैप्टन चरणदास व अन्य मौजूद रहे।
इन नालों का होगा तटीकरण
- शहर में वर्षा जल निकासी परियोजना के तहत अरनियाला नाले के तटीकरण पर लगभग 8.31 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोटला नाला पर 4.31 करोड़, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी नाला पर 2.70 करोड़, रामपुर नाला पर 3.89 करोड़ और सब्जी मंडी नाले पर 1.84 करोड़ रुपये तटीकरण पर खर्च किए जाएंगे। इन सभी नालों के लिए टेंडर हो चुके हैं। शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें