फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में नहीं नजर आई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हरोली उपमंडल के तहत कांगड़ बढेड़ा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर ही है। यह रिपोर्ट आगामी मंगलवार तक आने की उम्मीद है। टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी संचालक से पुलिस पूछताछ जारी है।
पुलिस जांच में वीरवार की सीसीटीवी फुटेज में कोई मारपीट नहीं मिली है, लेकिन अब पुलिस पुरानी सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करेगी। फुटेज से मारपीट को लेकर पता लगाया जाएगा। इस मामले में परिजन युवक की पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं और पुलिस इन आरोपों की सत्यता जांचने के लिए तथ्य जुटा रही है।
विज्ञापन

फिलहाल इस पूरे मामले में नशा मुक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। उधर, डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ही जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार रात को कांगड़ बढेड़ा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र युवक की मौत हो गई थी। संचालक दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत होना बता रहे हैं, लेकिन शव पर जगह-जगह चोट के निशान होने पर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें