फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल जरियालां में सराय की भूमि पर कब्जा रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार

विज्ञापन
नंगल जरियालां में सराय की भूमि को लेकर पैमाइश करते हुए। - फोटो : Una
विज्ञापन
मरबाड़ी (ऊना)। नंगल जरियालां पंचायत में पुराना भवन गिरने के बाद उस पर कुछ लोगों द्वारा किये जा रहे निर्माण को नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर रुकवाया। इस मामले पर नायब तहसीलदार ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बयान लेकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

बता दें कि जरियालां पुराना जर्जर भवन था। इसे कुछ वर्ष पहले तक ग्रामीण सराय के रूप में प्रयोग करते थे। इसी भवन में एक दुकान भी थी। इस पर कुछ व्यक्ति अपना दावा जताते रहे हैं। उन्हीं लोगों ने अब भवन के गिरने पर नए सिरे निर्माण कार्य करना चाहा। इस मामले की भनक गांववासियों को लग गई। स्थानीय पंचायत के हस्तक्षेप और लोगों के विरोध को देखते हुए शनिवार को नायब तहसीलदार विधि चंद की अगुवाई में राजस्व विभाग मौके पर पहुंचा। इस दौरान स्थानीय लोगों पूर्व प्रधान राजेंद्र सूद, वरिन्द्र सिंह, तरसेम लाल, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, तिलक राज, अशोक कुमार, जसवंत सिंह, प्रमोद सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश कुमार, राकेश कुमार और मुकेश कुमार आदि ने नायब तहसीलदार घनारी के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाए।
इस मामले पर गांव वासियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने शिकायत पत्र जिलाधीश को भी दिया है। इसमें गांव के कुछ लोगों पर उक्त भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है । शनिवार को मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार के समक्ष गांव के करीब 150 लोगों ने एकत्रित होकर इस निर्माण कार्य को अवैध जताते हुए इसके विरुद्ध आवाज उठाई। उन्होंने प्रशासन से इसे तुरंत बंद करने की मांग की। उक्त भूमि पर निर्माण कर रहे व्यक्ति ने दावा किया कि इस भूमि पर उनकी दुकान हुआ करती थी। भवन गिरने के बाद वह उसी जगह पर दुकानें बनाने का कार्य शुरू किया था, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार विधि चंद का कहना है कि उक्त स्थान पर अवैध कब्जे को लेकर गांव के लोगों द्वारा एक शिकायत पत्र जिलाधीश को दिया है।
मौके पर जाकर गांव वासियों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। उस जगह पर निर्माण कर रहे व्यक्ति को भी इस भूमि पर कोई निर्माण न करने से रोका गया है। इस सारे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को जल्द ही सौंप दी जाएगी। पंचायत प्रधान सीमा भारद्वाज ने बताया कि प्राचीन भवन गांव की धरोहर था। उसके गिरने के वाद कुछ लोगों ने गलत तरीके से निर्माण कार्य शुरू किया था जिसे राजस्व विभाग की मदद से रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें