नंगल। एक व्यक्ति ने नंगल बांध की नहर में कूदकर जान दे दी। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
जानकारी अनुसार मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपना मोटरसाइकिल नंगल बांध के किनारे खड़ा किया। अचानक उसने नंगल बांध से निकलनी वाली नहर में छलांग लगा दी। काफी दूर जाकर गुग्गा माड़ी मंदिर के निकट उसका शव मिला। व्यक्ति की उम्र 55 वर्ष के आसपास है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि व्यक्ति के नहर में कूदने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। गुग्गा माड़ी मंदिर के निकट लोगों ने शव को नहर से बाहर निकाला। शव को बीबीएमबी अस्पताल में रखा गया है। अगर शिनाख्त नहीं हुई तो 72 घंटों के बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।