फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में बड़ी कक्षाओं में बहुत कम संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
Lesser number fo students coming to Una schools in senior classes
विज्ञापन
ऊना। जिला के स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई के लिए बच्चों का रूझान बढ़ा है। बुधवार को पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं में 76 फीसदी बच्चे कक्षाओं में पहुंचे। छठी से बारहवीं तक 52.85 प्रतिशत छात्र ही पहुंचे।
विज्ञापन

छोटी कक्षाओं में मंगलवार को मुकाबले बुधवार को छह फीसदी बच्चे अधिक पहुंचे। बड़ी कक्षाओं में 12 फीसदी संख्या घटी है। इसकी मुख्य वजह गुरुवार से नौवीं से बारहवीं तक शुरू होने जा रही पहले सत्र की परीक्षाएं मानी जा रही हैं।
विद्यार्थी घर में परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं और समस्या आने पर अध्यापकों को संपर्क कर रहे हैं। जिले भर की माध्यमिक स्कूलों में 39707 बच्चे पढ़ाई करते हैं। बुधवार को उनमें से 30514 स्कूल पहुंचे। इस दौरान बच्चों को कोविड एसओपी के तहत दाखिल किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं में 37627 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। उनमें से 19885 स्कूल पहुंचे। इस दौरान बच्चों को कोविड एसओपी के तहत कक्षाओं में पढ़ाया गया। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने कहा कि छोटे बच्चों को अभिभावक अब स्कूल में रुचि दिखा रहे हैं।
साथ ही ऑफलाइन पढ़ाई भी जारी है। बच्चों को उचित शारीरिक दूरी के साथ बैठाया जा रहा है। जिन स्कूलों में कोरोना के मामले सामने आए, वहां स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के तहत उचित कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें