फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंवर ने करमाली में पंचवटी पार्क, आंगनबाड़ी केंद्र, संपर्क मार्ग, स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यास

विज्ञापन
करमाली में ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का स्वागत करते लोग। - फोटो : Una
विज्ञापन
बंगाणा/लठियाणी ऊना। ग्रामीण विकास, पंचायती राज और कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने करमाली पंचायत में 1.20 करोड़ रुपये के शिलान्यास किए। उन्होंने करमाली में 15 लाख रुपये से बनने वाले पंचवटी पार्क, 13.54 लाख से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र, 15 लाख से बनने वाली नाहरी देवी सिंह से तलमेहड़ा वाया खड़ोल सड़क तथा 39.79 लाख रुपये की लागत से करमाली में सुखदेव से राजेंद्र सिंह के घर तक संपर्क मार्ग और 36.93 लाख रुपये से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र भरमौत का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कंवर ने करमाली में सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण करने के लिए 1.5 लाख रुपये, सामुदायिक भवन में लोकमित्र केंद्र का कार्य पूर्ण करने और फर्नीचर क्रय करने के लिए 3.5 लाख, राजीव सेवा केंद्र नाहरी देवी सिंह का कार्य पूर्ण करने के लिए दो लाख, खडोल सराय भवन की मरम्मत के लिए दो लाख रुपये, खडोल में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये, नाहरी ध्यान सिंह सराय भवन मरम्मत के लिए पांच लाख रुपये, जीएचएस साई में दो कमरों का निर्माण के लिए दस लाख रुपये और जीपीएस खडोल में दो कमरों का निर्माण के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर डीएफओ मृत्युंजय माधव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शशि धीमान, एसडीओ जल शक्ति विभाग हरभजन सिंह, बीडीओ यशपाल सिंह परमार, सीडीपीओ हरीश मिश्रा, केएस राणा, प्रधान सुदर्शना ठाकुर, मदन राणा, पंचायत समिति सदस्य प्रकाश और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन माह में डोहगी से करौड़ पहुंचेगा पानी
कंवर ने कहा कि डोहगी में 9.45 लाख लीटर क्षमता का पानी का टैंक बनाया गया है। श्हां से पाइप डालकर करौड़ तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन माह में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बंगाणा से शांतला सड़क के लिए 12.50 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए भेजी है। यह इस वर्ष के अंत तक स्वीकृत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें