फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के वार्ड-4 में घर से सोने के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। शहर के वार्ड चार में वीरवार देर रात एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं, इस क्षेत्र में एक कार्यालय में भी चोरी की कोशिश की गई। इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
पहली घटना में शातिरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दूसरी तरफ इस वार्ड में एक सरकारी कार्यालय में घुसकर भी अलमारियों की तोड़फोड़ की गई। हालांकि कार्यालय से शातिर कुछ भी चुराने में सफल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के वार्ड चार में रहने वाले गुरदीप सिंह ने बताया कि वीरवार रात करीब 12:00 बजे के बाद सभी परिवार के सदस्य सो गए। सुबह उठकर उन्हें घर में सारा सामान बिखरा हुआ मिला।
उन्होंने बताया कि शातिर उनके घर में दाखिल होने के बाद करीब पांच तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए। कहा कि उन गहनों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। इसी क्षेत्र में स्थित जिला बाल सुरक्षा कार्यालय को भी शातिरों ने निशाना बनाया।
यहां आरोपियों ने कार्यालय के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। कार्यालय की लगभग सभी अलमारियों के ताले भी तोड़े गए, लेकिन वहां से किसी भी वस्तु के चोरी होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने स्थानीय से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास होने वाली तमाम संदिग्ध गतिविधियों और संदिग्ध लोगों पर नजर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें