फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के स्कूलों में निर्वाचन आयोग की टीमों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले के कई स्कूलों में इस समय निर्वाचन आयोग की टीमों का निरीक्षण चल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्कूलों में मौजूद व्यवस्थाओं को जांचने के लिए यह निरीक्षण शुरू किया गया है। यह निरीक्षण 10 जुलाई तक चलेगा और इसके बाद यह तय किया जाएगा कि कौन-कौन से स्कूल मतदान के आयोजन के लिए उपयुक्त हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के सरकारी एवं निजी स्कूलों में इन दिनों बरसात की छुट्टियां चली हुई हैं। ऐसे में स्कूलों के कैंपस खाली होने के कारण निर्वाचन आयोग की टीमों को निरीक्षण में आसानी होगी। हालांकि इस निरीक्षण के दौरान स्कूल स्टाफ के एक सदस्य और चपरासी को स्कूल की चाबियों के साथ मौके पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है। इससे निरीक्षण टीम को स्कूल के बारे में तमाम जानकारियां हासिल करने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में इस साल के अंतिम महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग की टीम ने अभी से कदमताल तेज कर दी है। लगभग हर गांव में चुनाव के लिए स्कूल में पोलिंग बूथ तैयार किया जाता है। ऐसे में वहां की व्यवस्थाओं को चुनावों के मुताबिक दुरुस्त करने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग जनक सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग निर्वाचन आयोग के साथ पूरा सहयोग कर रहा है। कहा कि इस समय स्कूलों में निरीक्षण प्रक्रिया चल रही है और इसमें संबंधित स्कूलों की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें