महाविद्यालय बंगाणा में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बंगाणा में छात्रों को ईवीएम की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उपमंडल दंडाधिकारी बंगाणा के द्वारा स्वीप सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के सौजन्य से किया गया।
इस अवसर पर स्वीप कॉलेज के नोडल अधिकारी व राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि उपमंडल दंडाअधिकारी कार्यालय से आए एक्सपोर्ट्स ने कॉलेज में आकर छात्रों को ईवीएम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और छात्रों को वोट कैसे डालना है, इस बारे में छात्रों को डेमस्ट्रेशन करने भी दिया। ईवीएम को दो यूनिटों से तैयार किया गया है। कंट्रोल यूनिट और बैलट यूनिट। इन यूनिटों को केबल से एक-दूसरे से जोड़ा जाता है। ईवीएम की कंट्रोल यूनिट पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के पास रखी जाती है। बैलेटिंग यूनिट को मतदाताओं द्वारा मत डालने के लिए वोटिंग कंपार्टमेंट के भीतर रखा जाता है। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि मतदान अधिकारी आपकी पहचान की पुष्टि कर सके।
इस अवसर पर स्वीप कॉलेज नोडल अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एसडीएम ऑफिस बंगाणा से आए एक्सपर्ट्स, अजय शर्मा, अनिल शर्मा और हैड कांस्टेबल पुलिस विभाग राजेश शर्मा, राजनीति विज्ञान विभाग के उपाध्यक्ष स्वीप के कॉलेज कैंपस एंबेसडर विशाल सोनी और सबीता समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे। संवाद