फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चीड़ की अवैध लकड़ी से लदी पिकअप काबू

Thu, 29 Feb 2024 05:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा गांव में चीड़ की लकड़ी से लदी पिकअप गाड़ी को वन विभाग ने काबू किया है। आरोपी की गाड़ी से 12 मोच्छे चीड़ की लकड़ी के पकड़े गए हैं। इस संबंध में आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।
पुलिस ने वन खंड अधिकारी की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक प्रकाश चंद निवासी गांव धामछया डाकघर थालटु खोड तहसी पदर जिला मंडी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वन खंड अधिकारी अनिल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि एक गाड़ी में चीड़ की लकड़ी लदी है और चालक उसे होशियारपुर की तरफ लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने बताए गए नंबर वाली गाड़ी को जैजो मोड़ के पास रोकने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी चालक तेज रफ्तार में था और वहां नहीं रुका।
विज्ञापन

अनिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गाडी का पीछा किया और औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा के पास जाकर गाड़ी को रोका। इस दौरान गाड़ी के चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम प्रकाश चंद बताया। आरोपी चालक ने बताया कि गाड़ी में चीड़ की लकड़ी लदी है, लेकिन आरोपी लकड़ी से जुड़ा कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इस दौरान पंडोगा चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया गया। गाड़ी में लदी चीड़ की लकड़ी के मोच्छों की गिनती करने पर उसमें 12 मोच्छे चीड़ की लकड़ी के पाए गए।
विज्ञापन

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें