फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपुर साहिब में हाइडल नहर की स्लैब का काम शुरू

विज्ञापन
नंगल में नहर की दरार भरने के चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेते एसडीएम व अन्य अधिकारी - फोटो : Una
विज्ञापन
नंगल। श्रीआंनदपुर साहिब हाइडल नहर की छह स्लैब को दोबारा लगाने का कार्य शुरू हो गया है। बीते दिनों पानी के तेज बहाव से नहर के किनारे लगी छह स्लैब बह गई थी। बुधवार को एसडीएम नंगल केशव गोयल, तहसीलदार राम किशन, नंगल नगर कौंसिल के चेयरमैन संजय साहनी ने विभाग के अधिकारियों के साथ श्री आंनदपुर साहिब हाइडल के उस क्षेत्र का दौरा कर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने नर्माण पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर एसडीएम केशव गोयल ने थाना प्रभारी इंसपेक्टर पवन चौधरी को स्लैब बहने के कारण बंद हुई नहर से मछली पकड़ने और सिक्के जमा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि 25 सितंबर को श्री आंनदपुर साहिब हाइडल नहर पर बने डैम का गेट नंबर एक खराब होने से नहर की छह स्लैब पानी के तेज बहाव में बह गई थी और नहर की स्लैबों में 50 से 60 फीट चौड़ी दरार पड़ गई थी इसे भरने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें