राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में हिमाचल विश्वविद्यालय की निरीक्षण टीम का स्वागत करते स्टाफ स?
- फोटो : Una
ऊना। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी का हिमाचल विश्वविद्यालय की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई।
प्राचार्य डॉ एसके बंसल ने टीम को महाविद्यालय की जमीन और स्टाफ की कमी के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण समिति ने प्राचार्य डॉ. एसके बंसल और उनके स्टाफ की सराहना की। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय के लिए सरकारी जमीन का होना अनिवार्य किया गया। स्टाफ की कमी के बावजूद कॉलेज में कैप्टन संजय पाराशर के सहयोग से व्यवस्था को सुधारा गया है।
महाविद्यालय के लिए रास्ता निजी स्तर से ठीक करवाया गया। समिति ने प्रत्येक अध्यापक से उनके शिक्षण के बारे में पूछा। कॉलेज की लाइब्रेरी और कॉलेज के स्मार्ट रूम का निरीक्षण किया गया। इसके साथ मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रोफेसर प्रवीन, डॉक्टर विनोद, डॉक्टर ज्योति, डॉक्टर रिचा शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष नीलम शर्मा, कार्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र और शिव उपस्थित रहे।