फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटोड़कला में गोशाला की जमीन से आधा दर्जन अवैध कब्जे हटाए

विज्ञापन
बाथू के सत्संग घर के पास से खेतों की ओर जाने वाले रास्ते को दिखाते हुए। - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। अंब उपमंडल के कटोड़कला में गोशाला की जमीन से शुक्रवार को अधिकारियों की टीम ने निशानदेही करवाकर आधा दर्जन अवैध कब्जे हटाए। मौके पर जेसीबी चलाकर बाड़बंदी को तोड़कर मंदिर ट्रस्ट की गोशाला की जमीन को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

कटोड़कला में चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के नाम सरकार ने 25 कनाल जमीन गोशाला के लिए दी है। यहां पांच कनाल भूमि गोशाला के पास पहले ही थी। इस 25 कनाल जमीन के साथ कुछ जगह पर लोगों की जमीन भी थी। यहां पर करीब छह लोगों ने डेढ़ से दो मीटर तक गोशाला की जमीन पर कब्जा कर बाड़बंदी कर दी थी। इसे लेकर शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम कटोड़कला गोशाला पहुंची। एसडीएम मनेश यादव की अगुवाई में कब्जा लेने की कार्रवाई की गई। इस दौरान निशानदेही भी की गई। इसमें करीब आधा दर्जन लोगों ने डेढ़ से दो मीटर तक गोशाला की जमीन में कब्जा पाया गया।
निशानदेही के बाद जमीन मालिक भी मान गए और मौके पर ही जेसीबी चलाकर बाड़बंदी को हटाया गया और जमीन कब्जे में ली। बता दें कि गोशाला के शेड का निर्माण कार्य इन दिनों चला है। गोशाला के विस्तारीकरण में मंदिर न्यास करीब 27 लाख रुपये की धनराशि खर्च कर रहा है। इसमें बाउंड्री वॉल, शेड के निर्माण के साथ गोशाला का कार्य का निर्माण चला हुआ है। शेड में करीब 60 गउओं को रखने का प्रावधान होगा।
विज्ञापन

गोशाला के लिए पहले से बिजली और पानी का कनेक्शन है। ट्यूबवेल ओवर हेड टैंक भी बनाया गया है। गोशाला के लिए 200 मीटर सड़क भी बनाई गई है। जोकि कटोहड़ और अन्य गांवों को भी जोड़ती है। इस संबंध में एसडीएम मनेश यादव ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई कर कब्जों हटाया गया है।

कटोहड़ कला में गोशाला की जमीन में अवैध कब्जे को हटाते हुए।- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें