सिहानां के लिए संपर्क सड़क मार्ग का उद्घाटन करते मंत्री वीरेंद्र कंवर।
- फोटो : Una
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित करने के लिए एक साल-पांच काम अभियान शुरू किया गया है। इसे अब पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। इस अभियान से गांवों की सूरत बदलेगी। उन्होंने वीरवार कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कई विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन किए।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिपलू में साइक्लोन शेल्टर और स्टेज (कला मंच) का शिलान्यास किया। उन्होंने जठेहड़ी स्कूल में 2.24 करोड़ रुपये से बनने वाले स्कूल भवन का भी शिलान्यास किया। सिंहाणा पंचायत में चामुखा महादेव मंदिर प्रांगण में 15 लाख रुपये से बनने वाली पंचवटी योजना के तहत पंचवटी व अन्य मूलभूत सुविधाओं का शुभारंभ भी किया। सिंहाणा संपर्क सड़क और चमियाड़ी पंचायत संपर्क सड़क का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पिपलू पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान विपिन शर्मा, सिंहाणा के प्रधान सुनील कुमार, उप प्रधान मनजीत सिंह, बीडीसी सदस्य कमलजीत कौर, प्रधानाचार्य पुरुषोतम दास, प्रधानाचार्य मदन धीमान मौजूद रहे।