फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: त्योहारी सीजन में दमकल विभाग अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Tue, 20 Oct 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। त्योहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए दमकल विभाग अलर्ट हो गया है। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और 24 घंटे राउंड द क्लॉक अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ जुट गए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में फायर स्टेशन ऊना के अलावा सब फायर स्टेशन बंगाणा और टाहलीवाल में स्थापित हैं। अंब में एक फायर पोस्ट स्थापित है। फायर स्टेशन ऊना में 30 के करीब कर्मचारी तैनात हैं।
यहां पर तीन बड़ी गाड़ियां और एक छोटा क्यूआरवी वाहन, एक मोटरसाइकिल भी आपदा से निपटने के लिए व्यवस्थित किए हैं।
वाटर बोजर 10000 लीटर की क्षमता का है जबकि 500 लीटर की क्षमता के दो वाटर टेंडर हैं। फायर स्टेशन ऑफिसर सुरेश कुमार का कहना है कि एसडीएम की ओर से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मिलकर आगामी त्योहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए पटाखे बेचने के लिए शहर से बाहर जगह चिह्नित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें