फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने दिलाई भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ

विज्ञापन
बचत भवन ऊना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एक कार्यक्रम में भ्रष्टाचार उन्मूलन शपथ दिलाते ड? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को बचत भवन ऊना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर डीसी राघव शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन व जीवन के हर क्षेत्र में सत्य निष्ठा व पारदर्शी कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीसी राघव शर्मा ने कहा कि विजिलेंस जागरूकता सप्ताह पूरे देश में 26 अक्तूबर से 1 नंवबर तक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिश्वत लेना व देना दोनों ही कानूनी अपराध है।
डीसी ने लोगों से अपील की है कि अगर सरकार कार्यालयों में कोई अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को टोल फ्री नंबर 0177-2629893, 1064, व्हाटसएप नंबर 8988700100, ईमेल adg-acb-hp@nic.in व बेवसाइट www.hpsvacb.gov.in पर दें।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएसपी सतर्कता अनिल मेहता ने सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए जनता से अपील की अगर कोई अधिकारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। इससे पूर्व डीएसपी विजिलेंस अनिल मेहता ने पौधा भेंट कर जिलाधीश राघव शर्मा का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर एएसपी प्रवीण धीमान, विजिलेंस इंस्पेक्टर करण सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें