फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में खिड़की तोड़ कर उड़ाई नकदी

Sun, 31 Jul 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गंाव भटोली में अज्ञात शातिरों ने रिहायशी मकान की खिड़की तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की घटना में शातिर घर से तीन हजार की नकदी चुराने में सफल रहे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार की पत्नी सुनीता अपनी लड़की सुदेश के साथ अपने परिजनों के यहां गई हुई थी। चोरी की घटना के समय घर पर कोई भी पारिवारिक सदस्य मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब सुनीता घर पहुंची तो देखा कि एक कमरे की खिड़की की ग्रिल निकली हुई थी। कमरों के अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारियां आदि अन्य दराज खुले पड़े हुए थे।

इस दौरान सुनीता ने शीघ्र अपने जेठ और पूर्व प्रधान सतीश कुमार को इस घटना की जानकारी दी। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि चोरों के हाथों केवल नकदी लगी है। अन्य कीमती सामान उनके हाथ नहीं आ पाया है। पुलिस ने आरोपियों की पड़ताल शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिले में आए दिन चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें