फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बुलेट में टक्कर, युवक की मौत

Fri, 08 Apr 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
क्षेत्र के शिवबाड़ी पुल के पास कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, हादसे में बाइक के पीछे बैठी मृतक की बहन बुरी तरह घायल हो गई है। मृतक की पहचान रोहित जसवाल निवासी चौहाल जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। यह युवक अपनी नवविवाहिता बहन को उसके ससुराल छोड़ने जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह रोहित जसवाल अपने बुलेट पर सवार होकर अपनी बहन ममता ठाकुर को छोड़ने उसके ससुराल अंब जा रहा था। जैसे ही शिवबाड़ी के आगे पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार तेजरफ्तार कार ने विपरीत दिशा में आकर बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट पर सवार रोहित जसवाल और उसकी बहन ममता ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को 108 की मदद से गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोहित जसवाल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया, लेकिन रोहित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि, ममता ठाकुर को उसके परिजन इलाज के लिए होशियारपुर ले गए। गगरेट ट्रैफिक इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें