फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से सऊदी अरब में फंसा शव

Sat, 12 Mar 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
--------- - फोटो : dead body
विज्ञापन
एक माह बाद भी रघुवीर सिंह का शव सऊदी अरब से भारत नहीं लाया जा सका है।
विज्ञापन


कानूनी औपचारिकताओं में उलझा मामला मृतक के परिजनों की भावनाओं को आहत कर रहा है। इस मामले में मृतक रघुवीर सिंह के पुत्र पवन कुमार की ओर से हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को भी ईमेल कर मांग की गई थी कि मृतक की देह को जल्द भारत वापस लाए जाने में सरकार प्रयास करे। इसके बारे उन्हें सांसद का पत्र भी प्राप्त हुआ।

इसमें 16 फरवरी 2016 को लिखे पत्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मामले में सहायता किए जाने तक मृतक को 1994 से 2016 तक के सर्विस बेनिफिट उसकी पत्नी संतोष कुमारी को दिलवाए जाने की मांग की गई थी, लेकिन सऊदी अरब के रियाद में 11 फरवरी 2016 को अकस्मात निधन के बाद रघुवीर सिंह निवासी कुठेड़ा खैरला जिला ऊना का शव अभी तक भारत नहीं पहुंचा है। रघुवीर सिंह रियाद की कंपनी हटको में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी प्रतिनिधियों ने मृतक के परिवार को सूचित किया था कि शव 20 दिन बाद भारत पहुंच जाएगा। एक महीना बीत जाने के बाद भी परिवार के लोगों का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। उधर, 11 मार्च को मृतक की भतीजी का विवाह हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें