फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर दुकान में जा घुसी कार, चालक जख्मी

Sun, 06 Mar 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
ऊना के स्थानीय रोटरी चौक पर बीती रात एक तेज रफ्तारी कार अनियंत्रित होगर दुकान में जा घुसी। हादसे के दौरान सड़क पर दुकान के पास खड़े हुए लोग बाल बाल बच गए। हादसे में कार व दुकान के बाहर लगा हुआ फ्रिज पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन


जबकि कार चालक को हादसे में चोटें आई हैं। हादसे के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात को धमर्शाला-चंडीगढ़ नैशनल हाईव पर नंगल की ओर आ रही एक तेज रफ्तारी कार रोटरी चौक स्थित एक करियाने की दुकान में जा घुसी।

हादसे में कार चालक भी बाल-बाल बच गया। कार की टक्कर से दुकान के बाहर लगे फ्रिज व अन्य उपकरणों को नुक्सान पहुंचा है। गौर रहे कि कुछ समय पहले भी रोटरी चौक पर वाहनों की रफ्तार कम करने को ट्रैफिक पुलिस द्वारा बेरीगेट लगाए थे।
विज्ञापन


लेकिन अब रोटरी चौक से बेरीगेट हटाने के कारण दुकान दारों में हर समय सड़क हादसे डर बना रहता है। हाइवे पर यह जगह खतरनाक ब्लैक स्पॉट के नाम से कुख्यात है। इस जगह पर सड़क हादसों का शिकार हुए कई लोग जान भी गवां चुके हैं।

स्थानीय दुकानदारों में राम कुमार, अविनाश कुमार, संजय राणा, शम्मी, चमन आदि ने उपायुक्त यूनुस से रोटरी चौक पर रंबल स्ट्पि या जंपर लगाने की मांग की है, ताकि यहां तीखे मोड़ पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सके।

उधर ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप पटियाल का कहना है दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो जाने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि  रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए लोनिवि से रोटरी चौक पर जंपर लगाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें