अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)। नगर पंचयात टाहलीवाल के शराब के ठेके पर करीब आधा दर्जन लोगों ने तोड़-फोड़ की। इस दौरान ठेके के सेल्समैन और आरोपियों के बीच हाथापाई भी हुई। इससे ठेका मालिक को नुकसान हुआ है।
ठेके के सेल्समैन ने मामले की शिकायत टाहलीवाल पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मनजीत कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी गांव ज्वाल तहसील अंब जिला ऊना ने टाहलीवाल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे के करीब वह ठेके पर था। इस दौरान नंगल कलां के सरदार सिंह ओर उसकी पत्नी और उसके बेटे हनी, सरदारा सिंह का भतीजा जीवन, तेलू राम व चार-पांच औरतों ने ठेके पर आकर तोड़-फोड और उसके साथ मारपीट की।
डीएसपी हरोली धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस ने ठेके के सेल्समैन की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 147,149, 341, 427 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।