फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का महापर्व मनाना है, वोट डालने जाना है

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आज लोकतंत्र का महापर्व है। गर्मी को मात देकर बूथों पर वोट डालने जाना है। आप भी अपना वोट जरूर डालें। इस बार वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को वोट डालने के लिए बूथों पर लाइन नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन



अंबेडकरनगर लोकसभा सीट के तहत जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट पर शनिवार को 453 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।


क्षेत्र के 3.80 लाख मतदाता आज अपना नुमाइंदा चुनेंगे। पांचवें चरण में छह मई को डाले गए वोट से ज्यादा प्रतिशत हो, इसके लिए आप भी अपना सहयोग वोट डालकर दें। वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी।


वोटर कार्ड नहीं है तो इन विकल्पों पर करें प्रयोग
पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य/केंद्र सरकार के लोक उपक्रम पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटो पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड को दिखाकर आप मतदान कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को वोट डालने के लिए लाइन नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन



वोट डालने की यह होगी प्रक्रिया
बूथ के अंदर पहुंचने के साथ ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बूथ पर तैनात चुनाव अधिकारी बारी-बारी से वोटर लिस्ट में आपका नाम और पहचान पत्र देखेंगे। फिर अंगुली पर स्याही लगाई जाएगी और पर्ची मिलेगी।


रजिस्टर में आपके हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे। फिर आपकी पर्ची ली जाएगी। स्याही लगी अंगुली देखेंगे। फिर ईवीएम के पास भेजा जाएगा। आप ईवीएम पर अपनी पसंद के प्रत्याशी या नोटा के सामने का बटन दबाएंगे।

ईवीएम के साथ वीवी पैट के जरिए देख सकेंगे कि आपने जिस प्रत्याशी को वोट दिया वोट उसी को मिला। वीवीपैट से कुछ सेकेंड के लिए आपके सामने एक पर्ची निकलेगी। इसमें आप की ओर से दिए गए वोट का ब्यौरा होगा। यह पर्ची कटकर नीचे लगे बॉक्स में चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें