फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चिंतपूर्णी/भरवाई/ऊना।
क्षेत्र के बस तलवाड़ा बाईपास के पास धलवाड़ी रोड पर रविवार को सुबह के समय श्रद्धालुओं से भरी पंजाब की एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस बस में बच्चों के साथ करीब 52 यात्री सवार थे। बस चालक की होशियारी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

बस चालक को जैसे ही ब्रेक फेल होने का पता चला तो चालक बस को धलवाड़ी रोड की ओर ले गया और बस को पहाड़ी से टकराते हुए एक पेड़ से टकरा दिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे में करीब 18 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां छह लोगों को गंभीर हालत में ऊना के लिए रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमरीक सिंह और मंदिर अधिकारी प्रेम लाल मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर से एक निजी बस श्रद्धालुओं को लेकर रविवार को सुबह के समय चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेकने पहुंची थी। चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद श्रद्धालु क्षेत्र के शीतला मंदिर में माथा टेकने के बाद चिंतपूर्णी वापस लौट रहे थे कि तलवाड़ा बाईपास पर उतराई में बस की ब्रेक फेल हो गई। इस पर चालक जंग बहादुर ने बस को धलवाड़ी गांव के पास पहाड़ी से टकराने के बाद इसे एक पेड़ से टकरा दिया। यात्रियों में बलविंद्र सिंह, वकील सिंह ने बताया कि यदि बस चालक बस को उक्त रोड पर न लाता तो बस मोड़ पर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर सकती थी। एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने मौके पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायलों की सूची
हादसे में घायल लोगों की पहचान दिलबाग सिंह (42), बेबी शर्मा (38), तमन्ना शर्मा (17), पूजा शर्मा (21), रोशन लाल (73), सरबजीत (35), साहिल (17), संजीव कुमार (54), ज्योति अरोड़ा (57), गुरदीप सिंह (73), साक्षी पुंज (40), शोभा रानी (65), अंग्रेज सिंह (25), वर्षा (40), जगदीप कुमार (28), गुना (70), राजीव कुमार (57), हरीश शर्मा (27) निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। इनमें से गुरदीप सिंह, ज्योति अरोड़ा, राजीव कुमार, संजीव कुमार, वर्षा देवी और गुना को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में ऊना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें