फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंड क्षेत्र में लाखों एमएल कच्ची शराब नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस ने सीमावर्ती मंड क्षेत्र के गांव ठाकुरद्वारा और गांव छन्नी बेली में दबिश देकर लाखों मिलीलीटर कच्ची शराब को नष्ट किया है। इसके अलावा पांच लाख मिलीलीटर लाहण जब्त कर 6 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभियान की अगुवाई एसएसपी डा. रमेश छाजटा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब का वितरण रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ लगती सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है, ताकि निष्पक्ष चुनाव के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा सके। सीमावर्ती नाकों पर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, आईटीबीपी और प्रदेश पुलिस के जवान 24 घंटे तैनात किए गए हैं। डॉ. छाजटा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से देखते पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सीमा के साथ लगते क्षेत्र पर पैनी नजर रखी जा रही है। अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में एसडीएम इंदौरा अंकुश शर्मा, डीएसपी नूरपुर मेघराज चौहान, थाना प्रभारी इंदौरा देवानंद, चौकी प्रभारी कुलदीप शर्मा सहित दर्जनों जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें