ऊना। सदर थाना के तहत धुसाड़ा मेें पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी से 14 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी मालिक को गिरफ्तार कर शराब और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने गाड़ी मालिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऊना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात धुसाड़ा में नाकेबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने एक गाड़ी की तलाशी ली। जांच के दौरान 14 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गाड़ी मालिक की पहचान प्रदीप के रूप में बताई। पुलिस ने शराब और गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्रदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।